हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सरकारी कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य जांच शिविर को लेकर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारीयो ने बताया आज गोहाना के एसडीएम ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक मेगा केम्प लगाया गया है।

जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियो की जांच की जा रही है स्पेशल यहां आने वाले बुजुर्गो को टीबी से बचाने के लिए उनकी टीबी की भी जांच के अलावा स्वास्थ विभाग की जितनी भी सेवाएं सरकार दवारा चलाई जा रही है एक ही छत से निचे अवेलेबल करवाई गई है। ये केम्प स्वास्थय विभाग द्वारा निशुल्क लगाया गया। जिसमें शुगर व बीपी की जांच कर उनको दवाइयां भी मुफ्त दी जा रही है। इसके तरह के केम्पो से लोगो को काफी फायदा होता है और स्वास्थ की भी जांच मुफ्त हो जाती है ये हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है।
