Mentally disturbed 9th class student shoots himself

Fatehabad में मानसिक रुप से परेशान 9वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली

फतेहाबाद बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में माधुवाना गांव के रहने वाले नौवीं कक्षा के छात्र ने खुद को गोली मार ली। परिजन घर पहुंचे और घायल को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां सोमवार देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार टोहाना सदर थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्यवाही की है। मृतक का नाम कुशाल बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार कुशाल मानसिक रुप से परेशान था। उसका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को कुशाल घर पर मौजूद था। घर के अन्य लोग खेत में गए थे। इस दौरान कुशाल घर में अकेला था। उसने कमरे में जाकर लाइसेंस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन घर पहुंचे और देखा कि कुशाल कमरे में खुन से लथपथ हालत में पड़ा है वे तुरंत उसे हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए जहां पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने कुशाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।