02 1696766497

Yamunanagar जन संवाद कार्यक्रम में शिकायतकर्ता के हाथों से माइक छीने जाने पर गुस्साए CM

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

यमुनानगर में मॉडल टाउन स्थित दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन संवाद कार्यक्रम में शिकायतकर्ता के हाथों से माइक छीने जाने पर मुख्यमंत्री गुस्सा हो गए। उन्होंने साउंड मैन से कहा कि अगर चतुराई दिखाई तो सिक्योरिटी वाले हैं अलर्ट, धक्के मार कर कार्यक्रम से बाहर कर देंगे। असल में शिकायतकर्ता ऊंची आवाज में अपनी बात कह रहा था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को यमुनानगर में लोगों से जनसंवाद किया। कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में अशोक मेहता द्वारा नेहरू पार्क के विकास की बात की, तो वहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिकायतकर्ता के बीच तीखी बहस हो गई। मेयर मदन चौहान, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की शिकायत की गई।

नेहरू पार्क की समस्या पर कोई ध्यान नहीं

Whatsapp Channel Join

अशोक मेहता ने बताया कि नेहरू पार्क के विकास बारे में कई बार उनसे बात की और उन्हें शिकायत दी लेकिन उन्होंने उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जब शिकायतकर्ता तेज आवाज में अपनी बात मुख्यमंत्री को बता रहा था तो उसी समय साउंड मैन ने उनके हाथों से माइक छीन लिया।

आपको बहुत जल्दी है, माइक छीनने की

माइक छीने जाने पर सीएम मनोहर लाल साउंड मैन पर भड़क पड़े। उन्होंने साउंड मैन को लताड़ लगाते हुए कहा कि आपको बहुत जल्दी है, माइक पर बात कर रहे व्यक्ति से माइक छीनने की। यह अच्छी बात नहीं है, आपको धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने साउंड मैन को कहा कि आपको ज्यादा चतुराई दिखाने की जरूरत नहीं है। हमारे सिक्योरिटी वाले बहुत अलर्ट हैं। आपको धक्के मारकर कार्यक्रम से बाहर कर सकते हैं।