murder of student in yamunanagar

Yamunanagar : नाबालिग की नुकीले हथियार से हमला कर हत्या, साथी कर्मचारी से हुई थी कहासनी, Part Time Job कर रहा था 8वीं कक्षा का छात्र अमन

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा के जिला यमुनानगर में एक 16 वर्षीय लड़के की नुकीले हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगाधरी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमन के रूप में हुई है। जिसकी हत्या का आरोप फैक्टरी में ही साथ काम करने वाले साथी कर्मचारी राजीव पर लगा हैं। परिजनों की मानें तो फैक्टरी में काम को लेकर पहले कहासुनी हुई, इसके बाद राजीव ने अमन से गली-गलौज करते हुए गुस्से में अमन पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमन कक्षा 8वीं का छात्र था। जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। वह जगाधरी के सेक्टर-18 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा था। स्कूल की छुट्टियां होने के चलते अमन जगाधरी की ही रक्षक विहार कॉलोनी के पास एक फैक्टरी में पार्ट टाइम जॉब कर रहा था। फैक्टरी में काम करने के दौरान हुई मामूली कहासुनी में साथी कर्मचारी ने उसकी नुकीले हथियार से हमला कर हत्या कर दी। अमन के परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी में महज एक कट्टा उठाने को लेकर राजीव ने पहले उनके बेटे के साथ अभद्रव्यवहार किया। इसके बाद वह गाली-गलौज पर उतर आया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, इसके बाद राजीव ने उस पर तेजधार हथियार से पेट पर कई बार वार किया। जिसकी सूचना उन्हें फैक्टरी में ही साथ काम करने वाले एक कर्मचारी ने दी।

bb

मृतक अमन के भाई कृष्णा ने बताया कि घायल होने के बाद अमन को उपचार के लिए पहले जगाधरी के सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। निजी अस्पताल जाने से पहले अमन की मौत हो चुकी थी। कृष्णा का कहना है कि मामले की शिकायत जगाधरी सिटी थाना में दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिवार के बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Whatsapp Channel Join

ccc

इस संबंध में जांच अधिकारी सोमनाथ का कहना है कि मृतक का नाम अमन है और वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। नुकीले हथियार से हमला करने से नाबालिग की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।