Misdeed with eunuch in Panipat

Panipat में किन्नर से चाकू की नोक पर फिर कुकर्म, पहले भी डरा-धमकाकर लिखवा लिया था समझौता

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के जिला पानीपत में एक किन्नर के साथ घर में घुसकर जबरन कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि एक युवक ने चाकू की नोक पर किन्नर को रखा तो दूसरे ने कुकर्म किया। कुकर्म करने वाले युवक ने पहले भी इसी किन्नर के साथ कुकर्म किया था। जिस पर केस दर्ज करवाया था, लेकिन उसने डरा धमका कर समझौता लिखवा लिया था। अब फिर से वारदात को अंजाम दिया गया। जिसकी शिकायत देकर फिर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

किन्नर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह पुरानी शुगर मील के पास रहती है। 1 नवंबर की रात को करीब 11 बजे वह अपने कमरे में थी। अचानक उसके कमरे में विकास नगर निवासी आकाश उर्फ आशु और संजय कॉलोनी निवासी गगन घुस आए। आकाश ने जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। आरोप है कि गगन ने उसे चाकू दिखाकर डराते हुए कहा कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसे जान से मार देगा।

किन्नर का आरोप है कि आकाश ने पहले भी उसके साथ कुकर्म किया था। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। बाद में आरोपी ने सामाजिक दबाव बनवाकर समझौता कर लिया था। किन्नर का कहना है कि आरोपी ने अब फिर उसके साथ कुकर्म किया है। साथ ही उसे धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो वह जान से मार देगा। पुलिस ने किन्नर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Whatsapp Channel Join