Lok Sabha Elections 2024

Karnal से टिकट कटने पर MP Sanjay Bhatia के बोल, कहा मोदी के साथ देश को नंबर वन बनाने का काम करेंगे मनोहर लाल

करनाल पानीपत बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

Lok Sabha Elections 2024 : इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया का टिकट कटने के बाद उनकी बयानबाजी सामने आई है। सांसद संजय भाटिया ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने को दायित्व परिवर्तन बताया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश की तरह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर देश को नंबर वन बनाने का काम करेंगे। संजय भाटिया जिला पानीपत के खंड समालखा स्थित चुलकाना धाम मंदिर परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर जो सफेद कपड़ों में एक संत की तरह है, उन्हें करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मनोहर लाल ने जिस प्रकार साढ़े 9 साल में हरियाणा को नंबर वन पर पहुंचाया, अब वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम करके देश को पूरी दुनिया में आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल प्रदेश में जो प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन किया है, उसे कोई सोच भी नहीं सकता था।

संजय भाटिया 1

उन्होंने कहा कि आज मेहनत मजदूरी करने वाले का बेटा भी पुलिस में भर्ती होकर दो स्टार लगाकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर रहा है। जब वह गांव में आता है तो सभी यह कहते हैं कि यह सब मनोहर लाल की नीतियों से संभव हो पाया है। हरियाणा के बदले राजनीतिक हालात पर संजय भाटिया ने कहा कि मनोहर लाल द्वारा तराशे गए नायब सैनी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Whatsapp Channel Join

संजय भाटिया 2

सांसद भाटिया ने कहा कि नायब सैनी ने अपना राजनीतिक करियर भाजपा कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर से शुरू किया और फिर वह विधायक, सांसद, मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष तक की कुर्सी तक पहुंचे। आज वह मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को नई दिशा और दशा देने का काम करेंगे। यह सिर्फ भाजपा राज में ही संभव हो पाया है।

संजय भाटिया 3

सांसद संजय भाटिया ने अपने दायित्व को लेकर कहा कि उनका एक ही दायित्व है और वह कार्यकर्ता का है। वह पार्टी के जिम्मेदार सिपाही हैं। पार्टी उन्हें जहां भी फिक्स करेगी, वह ईमानदारी से उस दायित्व को निभाएंगे।