भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 370 के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। रोहतक में भी बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की लगाई गई थी। मनीष ग्रोवर ने यह ऐलान कर दिया कि एक तरफ राहुल है और एक तरफ मोदी देश की जनता का मोदी में ही विश्वास है। इसलिए तीसरी बार में सत्ता वे बनाने जा रहे हैं।
मनीष ग्रोवर ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की एक गलती से जम्मू कश्मीर की समस्या देश के सामने चुनौती के तौर पर खड़ी थी। जिसका समाधान नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। इसलिए इस बार टारगेट 370 रखा गया है। 2024 के चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर उनकी ताबड़तोड़ बैठके हो रही हैं और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वही मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वे रोहतक महम हांसी रेलवे लाइन का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन दीपेंद्र सिंह हुड्डा यह बताएं कि घोषणा करने के बाद बजट जारी क्यों नहीं करवाया। वह काम भी मौजूदा भाजपा की सरकार ने किया है और जहां तक झज्जर रेवाड़ी रेलवे लाइन की सौगात स्वयं देने की बात दीपेंद्र कर रहे हैं, वह भी सांसद सुधा यादव की मांग पर रेल मंत्री ममता बनर्जी ने पास की थी। कांग्रेस के लोग केवल घोषणा करते हैं और कोई काम पूरा नहीं करते हैं।