भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज बल्लबगढ़ में नमो नवमतदाता सम्मेलन आयोजित करवाया गया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। आयोजन में मूलचंद शर्मा का पुष्पगुछ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को दुनिया में अलग पहचान दिलाई है। आज दुनिया में भारत देश सबसे युवाओं का देश है। आज के नवमतदाता देश को विकसित भारत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगे।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज भारतीय जनता युवा सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सपना हे कि देश का युवा नोकरी मांगने वाला नही बल्कि नोकरी देने वाला बनेगा। इस दिशा में देश की सबसे पहली कौशल विकास यूनिवर्सिटी जिला पलवल के गांव दुधोला में स्थापित की है। जिसके अंदर बच्चो को रोजगार परख शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि देश के पूर्वजों की करीब 500 साल पुरानी समस्या को दूर करते हुए अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण करा कर देश की जनता को नए साल में बहुत बड़ा उपहार दिया है।