Nancy Goyal did her M.A. from D.U. through distance education

Distance Education से नैंसी गोयल ने डी.यू से M.A. में किया टॉप, Vice President Jagdeep Dhankhar ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

गोहाना की रहने वाली नैंसी गोयल रेगुलर स्टूडेंट्स पर भारी पड़ गई। डिस्टेंस एजुकेशन से पॉलिटिकल साइंस में एम.ए करते हुए नैंसी गोयल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डी.यू.) से टॉप किया। जिस पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। नैंसी गोयल का परिवार गोहाना में लक्ष्मी नगर में रहता है।

आज नैंसी गोहाना मैडल के साथ अपने स्कूल पहुंची, जहां उसका स्वागत किया गया। बता दें कि नैंसी प्रारंभ से मेधावी छात्रा रही है। उसने मैट्रिक सत्यानंद पब्लिक स्कूल से की। तब उसका सी.जी.पी.ए 10 रहा था। नैंसी ने 12वीं गांव खानपुर कलां स्थित बी.पी.एस महिला विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल से की। तब नैंसी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ इस स्कूल को टॉप किया था। नैंसी ने डी.यू. के सिविल लाइंस, दिल्ली में स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस विषयों के साथ बी. ए. की। उसने 84.38 प्रतिशत अंकों के बी.ए. साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नैंसी ने डिस्टेंस एजुकेशन से एम. ए. डी.यू. के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से की। उसने एम. ए. पॉलिटिकल साइंस विषय में की। 70.43 प्रतिशत अंकों के साथ उसने डी.यू. को टॉप किया।

Whatsapp Channel Join

२ 1

बधाई देने वालो का लगा तांता

उसकी यह उपलब्धि इस दृष्टि से अतिरिक्त महत्वपूर्ण है कि उसने रेगुलर स्टूडेंट्स को पछाड़ कर सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। शनिवार को डी. यू. में आयोजित समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नैंसी गोयल को सम्मानित किया। उन्होंने नैंसी की पीठ थपथपाई और उसके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। अब नैंसी को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। नैंसी गोयल आज अपने स्कूल पहुंची, जहां उसका जोरदार स्वागत किया गया।

Screenshot 2440