(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा के वार्ड नंबर 6 के पार्षद नरेश कौशिक को भारतीय जनता पार्टी समालखा शहरी मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। पार्षद नरेश कौशिक ने करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर ईमानदारी और निष्ठा से पद का गरिमा बढ़ाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान नरेश कौशिक ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में फिर से कमल खिलाने का काम करेगी। पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को शहरी मंडल अध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। जिसके लिए मैं पार्टी के शीर्ष शीर्ष नेतृत्व के साथ सभी का आभारी रहूंगा। नरेश कौशिक ने कहा कि मैं पूर्ण समर्पण और निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन कार्य को गति प्रदान करने का प्रयास करूंगा। भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनहितैषी सोच को आगे बढ़ाया जाएगा।

नरेश कौशिक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सांसद संजय भाटिया प्रदेश वासियों के दिलों की धड़कनों में रचे बसे हैं। भाजपा तीसरी बार भी सत्ता में आकर प्रदेश में विकास का परचम लहराएगी। कौशिक ने कहा कि प्रदेश में छल कपट की राजनीति का अध्याय अब समाप्त हो चुका है। लोग प्रदेश में तीसरी बार भाजपा के शासन को देखने के लिए बेचैन हैं।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में ही नहीं, बल्कि देशभर में भाजपा का कार्यकर्ता नई ऊर्जा और उत्साह से लबरेज है। भाजपा को सत्ता में लाने के लिए देश-प्रदेश का आम जनमानस अपना पूरा मन बना चुका है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी फिर से देश हित में उचित फैसले लेकर विकास की गंगा बहाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भाजपा फिर से अपना परचम लहराएगी।
