National convention of Kesariya Hindu Vahini

Kesariya Hindu Vahini का किया गया राष्ट्रीय अधिवेशन, नेता एवं कार्यकर्ता हुए शामिल, उच्चाधिकारियों को किया सम्मानित

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

भारतीय संस्कृति और हिंदू एकता की रक्षा के लिए संगठित केसरिया हिंदू वाहिनी तेजी से विकास कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की सुरक्षा और समृद्धि का समर्थन करना है। केसरिया हिंदू वहिनी भारत के सभी प्रदेशों में पूर्ण रूप से विकसित है। इसी तरह पर हरियाणा में भी केसरिया हिंदू वाहिनी ने अपने आप को विकसित किया और हरियाणा प्रदेश को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने का आश्वासन दिया।

केसरिया हिंदू वाहिनी का 17 दिसम्बर 2023 को लखनऊ में राष्ट्रीय अधिवेशन रखा गया। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर के सभी हिंदू वाहिनी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष हरियाणा केसरिया हिंदू वाहिनी को प्रोत्साहित किया गया तथा वाहिनी के उच्च अधिकारियों का विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अधिवेशन में हरियाणा प्रदेश के केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रमुख अधिकारी अरविंद राजजादा (प्रदेश अध्यक्ष), अमित कटारिया (प्रदेश उपाध्यक्ष), रजनी शर्मा, ललित शर्मा, दुष्यंत शर्मा, अदिति, डॉ. इंद्रजीत कटारिया, कनक एवं पुनीत शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए।

अधिवेशन में वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक अतुल मिश्रा को अमेरिका की अबाइड यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर आफ फिलासफी फॉर सोशल वर्क (पीएचडी) से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर अधिवेशन में मुख्यमंत्री कार्यालय संबंध राघवेंद्र सैनी पूर्व डीजीपी, सूर्यकुमार शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय नेता मंत्री युसूफ खान राज्य मंत्री मनीष गुप्ता संरक्षक रसिक कोठारी आदि मानव भाव मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join