Haryana Nautapa

Haryana में आज से नौतपा शुरु, 9 दिनों तक सताएगी लू, 15 जिलों में रेड अलर्ट, पारा 46 डिग्री के पार

हरियाणा

Haryana में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आज से नौतपा शुरु हो गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 15 जिलों को हीट वेव (लू) के चलते रेड अलर्ट पर रखा है। इन जिलों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, और यलो अलर्ट पर हैं। रेड अलर्ट वाले जिलों में पारा 46 पार रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा के दौरान गर्म हवाएं और हाई-स्पीड में बरसती आग का खतरा रहेगा। गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं, और अगले 3 दिनों तक भी ऐसे ही रहेगा।

गर्मी 7 1

इस दौरान डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे हाल ही में हांसी में एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके साथ ही, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में वाटर कूलर और RO लगाने के आदेश जारी किए हैं ताकि बच्चों को गरमी से राहत मिल सके।

Whatsapp Channel Join

गर्मी 2 3

स्कूलों में वाटर कूलर और RO लगाने के आदेश को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जरा सी जानकारी देने के लिए कहा है। गर्मी की सबसे बड़ी वजह है पिछले कुछ महीनों में कम बारिश, जिसके कारण 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश हुई है, लेकिन प्रदेश में कुल मात्रा में कमी देखी जा रही है।

गर्मी 1 3

अन्य खबरें