NIA raids at 15 places in Punjab-Haryana

Punjab-haryana में 15 जगहों पर NIA की छापेमारी, सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला, खालिस्तान समर्थक के घर भी रेड

पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब और हरियाणा में 15 जगहों पर रेड की। इस रेड का मामला सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के संदर्भ में है। पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के साथी के घर पर रेड हुई। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में एक स्वीट शॉप मालिक के यहां भी जांच की गई। इस रेड के संदर्भ में एनआईए ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बता दें कि पंजाब में एनआईए की टीम ने जांच की, जहां लोकल पुलिस भी मौजूद थी। उन्होंने कुरूक्षेत्र में सलारपुर रोड पर भी जांच की, जो खालिस्तानी फंडिंग से जुड़ी शक्ति को लेकर हुई थी। गुरदासपुर के गांव बुल्लेवाल में भी एनआईए ने जांच की, जहां कृपाल सिंह के घर की जांच हुई। वे असम की डिब्रुगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के साथी माने जा रहे हैं। वहीं मोगा के चाड़िक के गांव झंडेवाला में भी रेड की गई, जहां एनआईए और लोकल पुलिस ने गुरलाभ सिंह के घर में जांच की। उनकी पत्नी हरप्रीत कौर से भी पूछताछ की गई है।

Screenshot 1045

पूर्व विधायक के संबंधित लोगों के घरों पर जांच

Whatsapp Channel Join

गुरदासपुर में भी कृपाल सिंह के घर पर एनआईए की रेड का मामला सामने आया है, जहां लोकल पुलिस ने सुरक्षा का ध्यान रखा। इसके साथ ही लुधियाना के खन्ना में पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के संबंधित लोगों के घरों पर भी जांच की गई।

खालिस्तानी नारे लिखते हुए दिल्ली में व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो खालिस्तानी नारे लिख रहा था। उसे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर दीवारों पर नारे लिखने का काम दिया गया था। ये तमाम इंसिडेंट्स एनआईए की जांच के दौरान हुए। जांच अभी चल रही है और इसमें विवादित व्यक्तियों की गिरफ्तारी तक की प्रक्रिया शामिल है।

Screenshot 1044

यमुनानगर में खालसा कॉलेज रोड पर रेड

यमुनानगर में भी एनआईए और ईडी की रेड होने का मामला सामने आया है। यमुनानगर के खालसा कॉलेज रोड पर मेजर सिंह नामक व्यक्ति के घर पर एनआईए की रेड की गई। जहां मेजर सिंह नामक व्यक्ति से एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को न घर के अंदर जाने दिया जा रहा और न ही घर से बाहर आने दिया जा रहा। बताया जा रहा है कि मेजर सिंह खालिस्तानी टेरर मूवमेंट को फंडिंग करता था। वहीं घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

तीन कर्मचारियों के घरों पर भी पहुंची ईडी की टीमें

वहीं जगाधरी के खिजराबाद के तीन गांव में तीन बिजली कर्मचारियों के घरों पर भी ईडी की अलग-अलग टीमों द्वारा रेड की गई है। टीमों द्वारा अलसुबह से ही तीनों कर्मचारियों के घरों पर रेड शुरू कर दी। जिसमें कर्मचारियों सहित परिजनों से भी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। वहीं अभी तक रेड किस कारण की गई है, इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया है और न ही मौके पर पहुंचे टीम सदस्यों द्वारा किसी को कोई जानकारी दी जा रही है।