No effect of doctor's strike seen in Kurukshetra

Kurukshetra में नहीं दिखा डॉक्टर्स की हड़ताल का असर, सभी सेवाएं सुचारू रूप से जारी

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर हरियाणा

आज पूरे हरियाणा में डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों के चलते सभी सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया था डॉक्टर का कहना था की सभी सेवाएं चाहे ओपीडी हो इमरजेंसी वीआईपी ड्यूटी सभी सेवाएं बंद रखी जाएगी। लेकिन कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में डॉक्टर की हड़ताल का कोई भी असर दिखाई नहीं दिया सभी सेवाएं सुचारू रूप से चलती दिखी। जो भी मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा डॉक्टर उसका इलाज करते नजर आए।

24

कुरुक्षेत्र सीएमओ डॉक्टर सुखबीर ने बातचीत के दौरान बताया कि सरकार की तरफ से डॉक्टर की मांग को लेकर सकारात्मक रिस्पांस आ रहा है कल डॉक्टर के साथ एक मीटिंग भी हुई जिसमें डॉक्टर को इस सकारात्मक रिस्पांस के बारे में बताया गया जिसके बाद डॉक्टर ने भी इस बात को समझा और आज कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में सभी डॉक्टर अपने काम पर दिखाई दिए उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में सभी सेवाएं चाहे ओपीडी हो इमरजेंसी सेवाएं हो या फिर विप सुचारू रूप से जारी है।

Screenshot 1303

वहीं मरीज का कहना है कि सभी डॉक्टर अपनी कुर्सी पर है और मरीज को देख रहे हैं हालांकि उन्होंने कहा कि जो इमरजेंसी मरीज है पहले उनको देखा जा रहा है जिसकी वजह से ओपीडी वालों को थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन हड़ताल जैसा यहां कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा।

Whatsapp Channel Join