Cowshed will be renovated in Hathwala

Panipat : अब खुले में घूम रही गोमाता को मिलेगा आश्रय, Hathwala में होगा जय बाबा गोपाल गोशाला का नवनिर्माण, ग्रामीणों ने हवन कर किया भूमि पूजन

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा के गांव हथवाला में जय बाबा गोपाल गोशाला के नवनिर्माण को लेकर सभी ग्रामीणों एकत्रित होकर खेड़े की पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने हवन-यज्ञ में आहूति डाली। तत्पश्चात सभी ने मिलकर भूमि पूजन किया।

इस अवसर भाजपा नेता अनिल त्यागी और रामदिया त्यागी ने कहा कि जब तक गाय दुधारू होती है, जब तक पशुपालक गोमाता को पालते हैं, लेकिन जब वह दूध देना बंद कर देती है तो उसे खुले में छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गोमाता इधर-उधर न घूमे, इसलिए गांव हथवाला में गोशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को सच्चे मन से किया जाए तो वह जरूर पूर्ण होता है।

गोशाला

ग्रामीणों ने मिलकर प्रतिज्ञा ली है कि सड़क पर खुले में घूमने वाली गोमाता को गौशाला में आश्रय दिया जाएगा, जहां सभी मिलकर गोमाता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा करने का सौभाग्य हर किसी व्यक्ति को प्राप्त नहीं होता। गोमाता में सभी देवी-देवताओं का वास है, इसलिए हमें गोमाता को खुले में नहीं छोड़ना चाहिए।

Whatsapp Channel Join

इस मौके पर गांव की सरपंच प्राची के पिता कृष्ण कुमार, शिवराज, रामदिया त्यागी, अनिल, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक त्यागी, मोहन लाल जोगी, पंच वीरेंद्र त्यागी, पंच पवन सैनी, पंच विशाल, महावीर, नीटू त्यागी, अमरीश, अमनेश, रामबीर फौजी, अशोक, धर्मवीर, एडवोकेट अभिषेक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।