(सिटी तहलका रिपोर्टर यूनुस अलवी)
नूहं जिला के फिरोजपुर झिरका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने 2741 करोड़ रुपये की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 1270 करोड़ रुपये की लागत की 157 परियोजाओं का उद्घाटन तथा 1462 करोड़ रुपये की लागत की 190 परियाजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के 66 गांवों के लिए 4 नई पेयजल परियोजनाओं की घोषणा की। इस पर लगभग 306 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं नूंह से मुंडाका गांव तक की सड़क के निर्माण की भी घोषणा की। यह कार्य नवंबर तक शुरू होने हो जाएगा। इसके अलावा, फिरोजपुर झिरका में 80 गांवों में पेयजल क्षमता को 55 एलपीसीडी से बढ़ाकर 70 एलसीपीडी करने की भी घोषणा की।
कांग्रेस के नेता बेरोजगारी के नाम पर करते हैं भ्रामक प्रचार
सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता बेरोजगारी के नाम पर भ्रामक प्रचार करते हैं। उन्होंने एक मैगजीन को इशारा कर रखा है की भाई इतने प्रतिशत दिखा दो और हरियाणा में कभी 35 प्रतिशत, कभी 40 प्रतिशत तक बेरोजगारी दिखाते हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि किसी भी विकासशील और विकसित प्रदेश में 6-7 प्रतिशत बेरोजगारी मानते हैं और इतनी बेरोजगारी स्वाभाविक है।
ड़बल इंजन की सरकार
डबल इंजन की सरकार ने विकास के मामले में किसी भी क्षेत्र को पीछे नहीं रखा है। पिछली सरकारों ने नूंह जिला को पिछड़ा बनाये रखा। हमारी सरकार ने इस जिले में कराये विकास के अनेक कार्य किए हैं।
भाई-भतीजावाद से बीजेपी सरकार ने दिलाई निजात
मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकारों के समय जो कुछ होता था और आज जो हमारे कार्यकाल में हो रहा है, यह फर्क साफ दिखाई देता है। पिछली सरकार में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद होता था, जिससे हमारी सरकार ने निजात दिलाई है। पहले दबंग लोगों द्वारा गरीब व्यक्ति के अधिकारों का हनन होता था, मैं विश्वास दिलाता हूँ कि अब किसी गरीब आदमी के ऊपर होने वाले अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा, सबको न्याय मिलेगा और सबको अपना अधिकार मिलेगा, सबके अधिकार सुरक्षित रखेंगे।
छः एस पर किया काम
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने छः एस शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सुशासन पर जोर दिया है। हरियाणा में कानून व्यवस्था खराब नहीं है, हर व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित समझता है और इसका ही परिणाम है कि आज दुनिया के लोग निवेश करने के लिए हरियाणा की तरफ देखते हैं।
हरियाणा उनका पसंदीदा स्थान बन गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 8 सालों में सरकारी नौकरी के तौर पर प्रदेश में 1 लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं। इन सरकारी नौकरियों को मिलाकर प्रदेश में कुल 35 लाख लोगों को रोजगार मिला है।
किसानों से की अपील, प्रत्येक एकड़ का पंजीकरण अवश्य करवाएं
मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए भी अनेक कार्य किए हैं। अभी तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसान अपनी उसी फसल का पंजीकरण करवाते थे, जो बाजार में बिकती थी या खराबा होने पर उसका मुआवजा ले पाएं। लेकिन इस प्रणाली में कुछ गड़बड़ी पाई गई। कुछ खाली जमीन रहती थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं होता था।
मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी हर एक एकड़ जमीन का पंजीकरण करवाएं। यहां तक की खाली जमीन का भी पंजीकरण अवश्य करवाएं। 31 जुलाई तक किसान अपनी प्रत्येक एकड़ की जमीन का पंजीकरण करवाएंगे तो उन्हें ईनाम के तौर पर 100 रुपये की राशि दी जाएगी।
हरियाणा के इतिहास में किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा हमारी सरकार ने दिया
मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 10 साल की सरकार या उससे पहले भी जितनी सरकारें रही हैं, उन सब सरकारों यानी जब से हरियाणा बना है तबसे सबसे ज्यादा पिछले 8.5 साल में हमारी सरकार ने मुआवजा किसानों को दिया है।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने 5600 गांवों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया है। बहुत सरकारें आई, जिन्होंने 24 घंटे बिजली देने के नारे दिए लेकिन कोई भी 150 गांवों से ज्यादा कवर नहीं कर पाए। आशा है कि इस साल के अंत तक सभी 6200 गांवों में 24 घंटे बिजली पहुंच जाएगी।

