dead_body

Nuh : बाजार के मकान में मिला 10 साल के मासूम का शव, जानिए क्या है पूरा मामला?

नूंह

हरियाणा के Nuh शहर में बाजार के एक मकान से 10 साल के बच्चे के शव बरामद हुआ है। बच्चा 24 घंटे से गायब था। जिसका नाम कासिफ था। बच्चे के परिवार का कहना है कि किसी ने उसका अपहरण किया था। बच्चे का शव मिलने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दें कि शहर के वार्ड नंबर 1 में स्थित हामिद कॉलोनी में रहने वाले 10 वर्षीय बेटा कासिफ, जिन्हें कासिम के नाम से भी जाना जाता है सोमवार को शाम साढ़े सात बजे स्कूल ड्रेस में घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली। उसके गायब होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मामले पर ध्यान देना शुरू किया था और उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस हर पहलुओं पर ध्यान देते हुए बच्चे की खोज में जुटी थी। अंत में, मंगलवार को गायब हुआ बच्चा बुधवार दोपहर बाजार के एक दुकान से मृतक रूप में पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें