Nuh : हिंसा आरोपी को पकड़ने पहुंची Police, परिजनों ने पथराव व अवैध हथियार से किया Fire

नूंह बड़ी ख़बर

नूंह : हर‍ियाणा के नूंह में बड़ी घटना घटित होने का मामला सामने आया है। जिसमें ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई ह‍िंसा के आरोप‍ियों को पकड़ने गई पुल‍िस टीम पर आरोप‍ियों के परिजनों ने हमला कर द‍िया। इस दौरान पुल‍िस टीम पर पथराव के साथ ही अवैध हथ‍ियार से फायर क‍िया गया। हमले में पुल‍िस के तीन जवान जख्‍मी हो गए। मामले में पुल‍िस ने 5 मह‍िलाओं और 3 लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया है।

बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद पुन्हाना के गांव सिंगार में भी उपद्रवियों ने आगजनी की थी। मामले में पुलिस ने करीब 200 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब हिंसा में संलिप्त एक आरोपी को पकड़ना पुलिस को उस समय भारी पड़ गया, जब पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गई और परिजनों ने पुलिस को घेरते हुए पथराव करते हुए अवैध हथियार से फायरिंग कर आरोपी को पुलिस से छुड़वा लिया। इस दौरान पुलिस के तीन जवानों को चोट आई है।

नाबालिग किशोरी पर भी किया केस दर्ज
पुल‍िस का कहना है क‍ि अपने आप को घिरता देख पुन्हाना सीआईए प्रभारी संदीप मोर ने भीड़ को तितर–बितर करने के लिए हवाई फायर किया, तब कहीं जाकर पुलिस ने अपने आपको सुरक्षित किया। बिछौर थाना पुलिस ने मामले में 5 महिलाओं और 3 लोगों को हिरासत में लेकर 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग किशोरी पर भी केस दर्ज किया है।

Whatsapp Channel Join

कैसे हुई घटना
दरअसल 31 जुलाई को नूंह के बाद गांव सिंगार में हुई हिंसा के मामले में संलिप्त आरोपी इरशाद को सुबह करीब 10 बजे पुन्हाना क्राइन ब्रांच पुलिस सूचना के आधार पर गांव में पकड़ने के लिए गई थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठाया। वैसे ही आरोपी के परिजनों ने पुलिस पार्टी को घेर लिया। इस दौरान वहां परिजनों और अन्य लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।

तीन पुल‍िस के जवान जख्‍मी
जिन्होंने अपने हाथों में लिए हुए अवैध हथियारों से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर कर दिया। साथ ही महिलाओं ने भी पुलिस पर पथराव कर आरोपी को छुड़ा लिया। चारों तरफ पुलिस पार्टी पर पथराव होते देख पुन्हाना सीआईए प्रभारी संदीप मोर ने हवाई फायर किया। इसके बाद पत्थरबाजी करने वाले लोग वहां से भाग निकले। हमले में पुलिस के पीएसआई विनीत, हेड कांस्टेबल अमर सिंह और कांस्टेबल नवीन को चोट आई है।

विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
बिछौर थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में जावेद, रिजवान, सुभान, खातुनी पत्नी कमाल, अकबरी पत्नी जाकिर, शहनाज पत्नी जफर, अफ़साना पत्नी ईरशाद, नाहिद पुत्री जाकिर निवासी सिंगार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,148,332,353,186,224,225,307 और 25,54,59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू करती है। पुलिस सभी महिला आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।