हरियाणा में लव मैरिज को लेकर अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसके बारें में सुनकर आपके हौश उड़ जाएंगे। लव मैरिज तो आपने बहुत देखीं होगी लेकिन ऐसी कभी नहीं देखी होगी। यह मामला हरियाणा के Nuh जिले के मेवात क्षेत्र से सामने आया है जहां पर दो प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली। लेकिन इसमें दिलचस्प बात तो कुछ ओर ही है।
दरअसल जो महिला है वो सात बच्चों की मां और है जो व्यक्ति है वो 5 बच्चों का पिता। दोनों मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते है। जिन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया है। जिसके बाद दोनों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। मामला सुनकर हाईकोर्ट हैरान हो गयी और बच्चों के भविष्य को लेकर उनकी सुरक्षा की याचिका को खारिज कर दिया।
महिला का पति मर चुका
जानकारी के अनुसार मेवात निवासी 7 बच्चों की मां पति की मौत के बाद एक व्यक्ति के प्रेम करने लगी । व्यक्ति के खुद के 5 बच्चे हैं। जिसके बाद दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। दोनों के ही परिजनों को ये शादी कबूल नहीं थी। इसके बाद उनको परिजनों की ओर से धमकी दी गई और शादी तोड़ने को कहा।
पुलिस ने प्रोटेक्शन में रखा
जिसके बाद पुलिस ने कुछ दिनों के लिए दोनों को प्रोटेक्शन होम में रखा था। मामला जब सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचा, तो पुलिस ने बताया कि अब उन्हें कोई खतरा नहीं है। इस मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने दोनों की याचिका को बेतुकी मानते हुए सुरक्षा देने से तो इनकार किया ही, साथ में दोनों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना किया।
जुर्माने के आदेश वापिस
आदेश के बाद याची के वकील ने याचिकाकर्ताओं की वित्तीय स्थिति व अन्य दलीलें दीं। इसके बाद हाईकोर्ट ने जुर्माने का आदेश वापस ले लिया। हाईकोर्ट ने कहा कि हम इस बात पर अपनी आंखें नहीं मूंद सकते कि दोनों के पहले विवाह से कुल 12 बच्चे हैं। इन बच्चों के भविष्य के बारे में सोचे बिना इन्होंने विवाह कर लिया। दोनों ने अब शादी की है तो और भी बच्चे पैदा होंगे। जज ने कहा कि देश की जनसंख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है, इसका ख्याल नहीं कर रहे।

