inld

नवरात्रि के पहले दिन इनेलो ने किया संगठन विस्तार, कर्ण चौटाला युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुनैना चौटाला महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी नियुक्त

हरियाणा

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने नवरात्रि के पहले दिन संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। रविवार को पार्टी की संसदीय कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न प्रकोष्ठों के नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई।

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बैठक के बाद बताया कि सुनैना चौटाला को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी और तनुजा कश्यप को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, कर्ण चौटाला को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में इनेलो के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उप प्रधान आरएस चौधरी, शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और करण चौटाला समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join

अन्य नियुक्तियों में, जितेंद्र सिंह खरब को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, जयकुमार पंवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, मदन चौधरी को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, और जाहिद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया।

अन्य खबरें