हरियाणा के भिवानी जिले में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों सहित पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय वेतन आयोग के गठन की मांग को लेकर भिवानी मुख्यालय पर नारेबाजी की गई व प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन पत्र भेजा गया।

इस मौके पर यूनियन प्रधानों ने कहा कि इंडियन पब्लिक सर्विस फेडरेशन के आह्वान पर पूरे भारत वर्ष में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन व एक दिवसीय सत्याग्रह किया जा रहा है। उनकी मांग हैं कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए नई पेंशन नीति को बंद कर पुरानी पेंशन बहाल हो, ठेका प्रथा को बंद किया जाए, आठवें वेतन आयोग का गठ किया जाए। इसके साथ ही पूरे भारतवर्ष में एक ही यानी राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन हो। इन मांगो को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है और उपायुक्त के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर रहें। जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए।
