मौसम

Haryana के 20 जिलों में ऑरेंज और 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी, लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला रहा नूंह

हरियाणा चंडीगढ़ पंचकुला

पूरे देश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कल यानी 12 जून, बुधवार को भी Haryana में भीषण गर्मी देखने को मिली। इसी कड़ी में अब हरियाणा में भीषण गर्मी का सेकेंड फेज चल रहा है। इस फेज के तीसरे दिन भी हरियाणा का पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने 20 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही पिछले 24 घंटे में एक बार फिर सूबे का नूंह जिला सबसे गर्म रहा।

सबसे गर्म जिले नूंह का तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून तक प्रदेश में गर्मी को लेकर हालात ऐसे ही बने रहेंगे। वहीं मौसम विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में पारा 48 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

इन 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

आज यानी 13 जून को मौसम विभाग ने 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वे जिले हैं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल।

Whatsapp Channel Join

वहीं दूसरी ओर पानीपत, सोनीपत, कैथल, पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि जानकारी यह है कि कल यानी 14 जून की रात से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन दिन में हालात गर्मी के ही बने रहेंगे।

दूसरी बार लगातार यह जिला रहा गर्म

पिछले 24 घंटे में गर्मी के हाल की बात करें तो एक बार फिर हरियाणा का जिला नूंह सबसे गर्म जिला रहा। बता दें कि हरियाणा में दो दिनों से लगातार नूंह सबसे गर्म जिला रहा है। 11 जून को नूंह का पारा 45.9 डिग्री पहुंचा था तो अब पिछले 24 घंटे में पारा 45.9 से बढ़कर 46.8 तक पहुंच गया है।

वहीं दूसरे स्थान पर सिरसा जिला रहा जहां का पारा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया।इसके अलावा हिसार 45.5, जींद 46.5, रेवाड़ी 45.2, सोनीपत 45.9, कुरुक्षेत्र 44.1, रोहतक 46.1, अंबाला 44.8, करनाल 43.5, दादरी 45.7, पानीपत 44.5, महेंद्रगढ़ 45.8, यमुनानगर 44.7, गुरुग्राम 44.9, पंचकूला 43.2, पलवल 44.5 दर्ज किया गया है। बता दें कि हरियाणा में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में औसतन 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 6.0 डिग्री तक ज्यादा हो गया है।

अन्य खबरें..

पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि: करनाल में शोक संतप्त परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले – कश्मीर में स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए हथियारों की सुरक्षा, देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई

पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि: करनाल में शोक संतप्त परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले – कश्मीर में स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए हथियारों की सुरक्षा, देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई