2 7

Yamunanagar में सगंठन मंत्री आदर्शपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

सीएम सिटी करनाल में आम आदमी पार्टी ने कल एक जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होने बेराजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सीएम आवास का घेराव किया तो कई नेताओं और वर्करों के साथ धक्कामुकी और हिरासत में ले लिया गया। संगठन मंत्री आदर्शपाल ने एचएसएससी चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार कौशल रोजगार के तहत नौकरियां देने में भेदभाव कर रही है।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी महंगाई, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर सरकार को लगातार घेरती रही है। इस बार उन्होने सीएम सिटी करनाल में हल्ला बोला। आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिया तो प्रदर्शन के दौरान वर्करों और नेताओं के साथ धक्कामुक्की की गई। इसी कड़ी में यमुनानगर में सगंठन मंत्री आदर्शपाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी क्रांतिकारी लोगों की पार्टी है। वो सरकार की लाठियों से डरने वाली नहीं है। उन्होने नौकरियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि सरकार नौकरियों में भेदभाव कर रही है।

आर्दशपाल ने कहा कि कौशल रोजगार निगम के तहत जो 9300 नौकरियां सरकार ने दी हैं उसमें यमुनानगर जिले के साथ भेदभाव किया है। यमुनानगर जिले में महज 29 नौकरियां युवाओं को दी जबकि हिसार जिले में 5 हजार युवाओं को कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरियां बांटी। आदर्शपाल ने सरकार के जीरो टोलरेंस की नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होने एचएससीसी चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जांच करा लिजिए मोटे तौर पर उनके पास से काला धन निकलेगा।

Whatsapp Channel Join