गुरुग्राम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कैदी ने अस्पताल में इलाज के बहाने जेल से बाहर आकर अपनी पत्नी के साथ चार रातें बिता लीं। इस मामले का जब खुलासा हुआ तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय था। तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है।
कैसे हुआ पूरा खेल
जानकारी के मुताबिक, रोहित नाम का यह बंदी भोंडसी जेल में बंद था। 20 मार्च को वह इलाज के बहाने सेक्टर 10 के सिविल अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से वह सीधे अपने घर चला गया। वहां उसने लगातार चार दिन बिताए।
जब पुलिस को ही पकड़ना पड़ा अपना बंदी
यह मामला तब खुला जब क्राइम ब्रांच के एक पुलिसकर्मी को इसकी भनक लगी। 24 मार्च को रोहित को रंगे हाथों उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह पत्नी के साथ मौजूद था।
तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, महकमे में हड़कंप
जांच के बाद तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया, हालांकि निलंबन के दौरान उनकी ड्यूटी लाइन में रहेगी।
11 संगीन मामलों का आरोपी
रोहित वजीरपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या पहले भी इस तरह की कोई घटना हुई है।
अन्य खबरें
बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में
स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी
‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्द, जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट
पढ़ाई में बाज़ीगर, शूटिंग में सिकंदर – हरियाणा की छोरी आशिमा की अनोखी कहानी, मां की एक शर्त ने बदल दी जिंदगी, अब देश भर में बज रहा डंगा
गैंगस्टर रिषी लोहान हत्याकांड: चौथा आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था
Top of Form
Bottom of Form







