woman going to the market was kidnapped

Palwal में बाजार जा रही महिला का kidnap कर किया दुष्कर्म, Cold Drink में पिलाया नशीला पदार्थ

पलवल बड़ी ख़बर हरियाणा

पलवल में एक महिला के साथ एक घटना का सामना हुआ, जिसमें उसके साथ अपहरण और दुष्कर्म का आरोप है। घटना होडल थाना क्षेत्र में हुई है। जब विवाहित महिला ने अपने गांव से किसी कार्य के लिए होडल बाजार जा रही थी।

होडल के समीप सत्ती तालाब के पास से दो व्यक्तियों ने उसे अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने मामले में थाना पुलिस को शिकायत दी है। होडल थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि हसनपुर थाना क्षेत्र से एक महिला ने मामले में शिकायत दर्ज की है। महिला ने बताया कि वह निजी कार्य से होडल बाजार गई थी, लेकिन जब वह बाजार से सत्ती तालाब के पास पहुंची तो वहां से सतीश और जयबीर नामक दो व्यक्तियों ने उसे अपहरण कर लिया। उसका आरोप है कि उन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया और उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि बाद में दोनों आरोपी उसे अन्य स्थान पर ले गए और वहां पर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। जब उसको होश आया तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि उसने विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है, अभी आरोपी फरार हैं।

Whatsapp Channel Join