Palwal : व्यक्ति ने की अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या, लंबे समय से रह रहे थे दोनों साथ

पलवल हरियाणा

हरियाणा के पलवल जिले में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक साथ रह रहे थे। आरोपी ने महिला के शव को एक प्राइवेट अस्पताल में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार नूंह जिले के गांव पाटुका के रहने वाले जुबेर ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बहन रुखसिना की शादी गांव मलाई के साथ हुई थी। आरोपी की पत्नी अपने मायके में रहती है और उसने रुखसिना को जबरन रिलेशनशिप में रखा था।

पुलिस ने जानकारी जुटाई और पता लगाया कि आरोपी ने जबरन रुखसिना को लिव-इन रिलेशनशिप में रखा था। जांच के बाद पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

Whatsapp Channel Join