murder

Crime News: रास्ते से जा रहे युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

पलवल

Crime News: पलवल में रास्ते से जा रहे एक युवक पर शराबी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इसका उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को दी शिकायत में घायल युवक नरोत्तम के पिता ने बताया कि उसका लड़के को बुखार था और वह इंजेक्शन लगवाने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में सुनील मिला, जिसने शराब पी रखी थी। उसका बेटा जब सुनील की साइड से निकला तो उसने गालियां देनी शुरू कर दी।

जब उसके बेटे ने इसका विरोध किया तो सुनील ने चाकू निकाला और उसके बेटे नरोत्तम को घोंप दिया। सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदाबाद रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..