dairy-ke bahar bandhi hue gaayo ko churakar teen agyaat yuvak hue faraar

Dairy के बाहर बंधी हुई गायों को चुराकर तीन अज्ञात युवक हुए फरार

पलवल

पलवल : डेरी के बाहर बंधी हुई गायों को तीन अज्ञात युवक चुराकर ले गए। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गाय मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। डेरी संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

गाय चोरी की इस घटना की जानकारी देते हुए गाय मालिक जगत सिंह ने बताया कि वह दूध की डेरी चलाता है। पिछले लंबे समय से दूध की देरी का काम कर रहा है। जैसे ही वह सुबह उठा उसने बाहर आकर देखा कि उसकी दो गाय खूंटे से बंधी हुई थी, वह दोनों गाय डेरी में कहीं भी नहीं मिली। जिनकी आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों गायों के बारे में कुछ भी नहीं पता चला।

वहीं आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में जब देखा, तीन अज्ञात युवक उसकी गाय को चुराकर ले गए। तीनों युवक उनकी गायों को ओमैक्स सिटी की तरफ ले गए हैं। उन्होंने गाय चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी है।

Whatsapp Channel Join