Girls were treated rudely

Palwal में बेटियों से बदतमीजी, विरोध पर घर में घुसकर परिवार से मारपीट, जानें पूरी घटना

पलवल

Palwal जिले में बेटियों के साथ बदतमीजी(Girls were treated rudely) करने का विरोध करने पर(protest they entered) घर में घुसकर(entered the house) परिवार के साथ मारपीट(beat up the family) कर तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने 4 नामजद सहित 20 के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार थे।

कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, रसूलपुर रोड निवासी पीड़ित ने दी शिकायत में कहा है कि उसके बड़े भाई की मौत हो चुकी है। जिसके चलते उसकी बेटी भी उसके पास रहती है। भाई की बेटी व उसकी बेटी किसी निजी कार्य से बाजार जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में पड़ोसी कमल, खुशहाल व रोहित ने उनका रास्ता रोक लिया और बदतमीजी करते हुए उनके साथ झगड़ा करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर वह स्वंय वहां पहुंचा और समझाने लगा। लेकिन आरोपी युवक उसके साथ भी बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज करने लगे और उसे धमकी देकर वहां से चले गए।

Girls were treated rudely - 2

आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त तीनों युवक अपने साथ राहुल नामक युवक सहित 15-20 अन्य लड़कों को लेकर उसके घर व दुकान पर आ गए। आरोपियों के अपने हाथों में लाठी, डंडा, देसी कट्टा व कुल्हाड़ी लिए हुए थे। जिन्होंने आते ही उस पर व उसके परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते आरोपियों ने उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों से बचने के लिए पीड़ित ने अपने परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उनके मकान व दुकान के सामान को बुरी तरह तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

Whatsapp Channel Join

Girls were treated rudely - 3

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जिसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी गई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। झगड़े में परिवार के 4 लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर 4 नामजद सहित 20 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Girls were treated rudely - 4

अन्य खबरें