3 accused gangraped a minor girl - 2

Palwal में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील फोटो से हुआ खुलासा

पलवल

हरियाणा के Palwal में तीन युवको ने एक नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिक लड़की का रास्ते में अपहरण कर लिया और जंगल लेकर चले गए। तीनों ने बारी-बारी उस लड़की के साथ दुष्टकर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब तीनो युवको में से एक युवक के साथ उस लड़की की अश्लील फोटो सामने आई और आरोपी लड़के के परिजन लड़की के घर माफी मांगने पहुंचे।

तभी लड़की के परिवार वालों को पता चला कि उनकी लड़की के साथ गैंग रेप किया गया है। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। उन तीनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता ने बताया कि एक जून को उसकी बेटी उसको खाना देने के लिए भट्टे पर आई थी। खाना देने के बाद उसकी बेटी वापस घर जा रही थी।

तभी रास्ते में तीनो लड़के उसकी लड़की को सुनसान जगह ले गए और उसके साथ दुष्टकर्म किया। लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है। लड़की ने बताया कि उसे बंदूक दिखाकर धमकी दी गई थी कि अगर वह किसी को भी इस बारे में बताएंगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। वह लड़की बहुत डर गई थी इसलिए उस लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया। फलहाल तीनों आरोपी फरार है। तीनो आरोपियों के खिलाफ धारा पलिस उन तीनों आरोपियों को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

अन्य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *