VG1

Panchkula: CM ने नव-नियुक्त पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने की तारीफ: बोले- “बिना पर्ची, बिना खर्ची” 26 हजार रोजगार देकर लिखा नया अध्याय

हरियाणा पंचकुला

Panchkula मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नव-नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

VG

राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नव-नियुक्त पटवारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता और सुशासन को साकार करना है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पटवारियों की पहली बार नियुक्ति की गई है। यह हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। राजस्व विभाग को जनहित और सुशासन का प्रतीक बनाना हमारा उद्देश्य है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि “बिना पर्ची, बिना खर्ची के 26,000 युवाओं को रोजगार देकर मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश के विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है। यह न केवल पारदर्शी प्रशासन का प्रमाण है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणादायक भी है।”

Whatsapp Channel Join

विपुल गोयल ने राजस्व विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नव-नियुक्त पटवारियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत और ईमानदारी से हरियाणा का राजस्व विभाग पूरे देश में एक मिसाल बनेगा। हमें सुशासन और पारदर्शिता को साकार करना है।

अन्य खबरें