शांति भंग करने की कोशिश में अराजकतावादी तत्व, सावधान रहें भाजपा कार्यकर्ता : ओमप्रकाश धनखड़

पंचकुला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पन्ना प्रमुख सम्मेलनों को संबोधित करते हुए अराजकतावादी तत्वों से सावधान रहने के लिए कहा है। हिसार के बरवाला में पन्ना प्रमुखों सम्मेलन में कहा कि अराजकतवादी लोग आज कहीं न कहीं देश और प्रदेश में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, हमें इनसे सावधान रहना है।

मेवात में हुए दंगों के बारे में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश ने देखा कि कांग्रेसियों ने क्या-क्या किया और उनके कैसे-कैसे बयान सामने आ रहे हैं। सभी जगह उनके बयानों की चर्चा है। दिल्ली हो या हरियाणा कांग्रेस को अमन-चैन बर्दाश्त नहीं हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का भी नाम भी दंगों में आ रहा है। हमने दिल्ली दंगों में भी आम आदमी पार्टी का चेहरा देखा कि किस तरह वहां के एक विधायक ने दंगों को भड़काया था।

भाजपा सरकार और प्रदेश की शांति से तकलीफ

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसा प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं ये कौन लोग हैं यह समझने की बात है। ऐसा प्रायोजित कार्यक्रम वो ही लोग चलाएंगे जिनको भाजपा सरकार और प्रदेश की शांति से तकलीफ है, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि किसी भी अराजक तत्व को सरकार बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह कमिटमेंट है कि सभी लोग शांति और भाईचारा के साथ रहें। इस रास्ते पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

हमारा लक्ष्य प्रदेश में पांच लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ना

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पांच ‘‘क’’ हमारे संगठन के आधार स्तंभ हैं। सबसे पहले कार्यकर्ता,  कार्यक्रम,  कोष,  कार्यकारिणी और कार्यालय हैं। भाजपा ने पन्ना प्रमुख तक संगठन खड़ा कर दिया है। हमारा लक्ष्य प्रदेश में पांच लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। जिसके बहुत नजदीक हम पहुंच चुके हैं।  हिसार जिला की बरवाला विधानसभा और फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा को बड़ी सौगात दी है।

कुल 607.8 करोड़ रुपये से हरियाणा के 15 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में रूपान्तरित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। धनखड़ ने कहा कि एक वर्ष बाद भारत के 508 रेलवे स्टेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे इनमें 15 हरियाणा के भी शामिल हैं। 

भारत की प्रगति कांग्रेस को भी रास नहीं आ रही

प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि देश ने पिछले नौ वर्षों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत की प्रगति कांग्रेस को भी रास नहीं आ रही है। मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, सड़कों की क्वालिटी सुधर रही है। 152-डी पर अमेरिका में चलने जैसा आनंद आ रहा है। इस बदलते हुए भारत को हम अपनी आंखों से देख रहे हैं। करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा अजेय बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

भाजपा में पन्ना प्रमुख तक की सुदृढ़ संरचना : बिप्लब देब

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण भारतीय जनता पार्टी अजेय बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वर्षों पुरानी पार्टियां जहां इस देश में लुप्त होने के कगार पर है, वहीं भाजपा में पन्ना प्रमुख तक की सुदृढ़ संरचना है। देब ने रविवार को महेंद्रगढ़ जिला की अटेली विधानसभा और सोनीपत की गोहाना विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया।

बिप्लब देब ने कहा कि मोदी सरकार नए भारत का नया रेलवे स्टेशन विकसित कर रही है। मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार मिलेट्स का प्रचार-प्रसार हो रहा है, उसी का परिणाम है कि आज देश ही नहीं अपितु विश्व स्तर पर मोटे अनाज (मिलेट्स) की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए अनेक कार्य किए हैं।