Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी दोबारा भेजेगी केंद्रीय चुनाव समिति को सूची, कल रात फाइनल की गई सूची में फिर बदलाव, राज बब्बर-रेनू बाला का नाम भी शामिल

पंचकुला

Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से शुक्रवार रात तैयार की उम्मीदवारों की सूची में कुछ बदलाव किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि स्क्रीनिंग कमेटी केंद्रीय चुनाव समिति को दोबारा बदलाव की गई सूची को भेजेगी। बता दें कि हरियाणा कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने शुक्रवार रात को रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा था। अब तैयार की गई सूची में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसे दोबारा समिति को भेजा जाएगा।

बताया जा रहा है कि हरियाणा कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कुछ उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग चुकी है। सूत्रों की मानें तो राज बब्बर और रेनू बाला को सूची में प्रबल दावेदार माना जा रहा है। साथ ही सूची में राव दान सिंह और सतपाल ब्रह्मचारी का नाम भी शामिल है। वहीं सूत्रों के अनुसार हरियाणा कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से तैयार की गई सूची में बृजेंद्र सिंह और महेंद्र प्रताप का नाम भी बताया जा रहा है।