Haryana youngest female weightlifter

Haryana Youngest Female Weightlifter : हरियाणा की अर्शिया गोस्वामी का 9 साल की उम्र में 75 किलो का कारनामा, वजन उठाकर मचाया तहलका

पंचकुला हरियाणा की शान

Haryana Youngest Female Weightlifter : हरियाणा में 9 साल की बच्ची ने सोशल मीडिया पर इन दिनों तहलका मचा रखा है। हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली अर्शिया गोस्वामी ने 9 साल की उम्र में बड़ा कारनामा किया है। बता दें कि जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से घिरे होते हैं, उस छोटी-सी उम्र में पंचकूला की अर्शिया गोस्वामी ने कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के बाद अर्शिया गोस्वामी ने अब 75 किलोग्राम वजन उठाकर सबको चौंका दिया है।

गौरतलब है कि अर्शिया गोस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अर्शिया एक जिम में 75 किलोग्राम की सफल डेडलिफ्ट उठाती दिख रही हैं। बच्ची की इसी ताकत ने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर जब से यह वीडियो सामने आया है। लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि इस बच्ची ने यह कारनामा कैसे कर दिखाया। सबके मन में यही सवाल है कि 9 साल की बच्ची अपने वजन से कई गुना ज्यादा वजन कैसे उठा सकती है। भले ही यह लोगों के लिए नामुमकिन हो, लेकिन अर्शिया गोस्वामी के लिए यह बाएं हाथ का खेल है। अर्शिया जब 4-5 साल की थीं, तभी से वह वेटलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट की प्रैक्टिस कर रही हैं। कड़ी मेहनत के दम पर अर्शिया ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

अर्शिया

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुताबिक वर्ष 2023 में सिर्फ 25 किलो की होने के बावजूद अर्शिया ने डेडलिफ्ट में 60 किलो वजन उठाया था। वर्ष 2021 में अर्शिया जब 6 साल की थी, तब उसने 45 किलो वजन उठाया था। तब वह सबसे कम उम्र की डेडलिफ्टर बन गई थी। अर्शिया की ताकत और उनके बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। 9 साल की उम्र में अर्शिया 14-15 साल के बच्चों के साथ मुकाबला कर रहीं हैं। अर्शिया का मानना है कि कोई मुकाम हासिल करने के लिए उम्र की पाबंदी नहीं होनी चाहिए। अर्शिया गोस्वामी वेटलिफ्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं। देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना उनका सपना है। जिम चलाने वाले अर्शिया के पिता अपनी बेटी के सपनों को साकार करने में दिन रात उसके साथ जुटे रहते हैं।

Whatsapp Channel Join