murder

Haryana में युवक ने उतारा अपने ही दोस्त को मौत के घाट, सामने आई ये वजह..

पंचकुला

Haryana: पंचकूला के चंडी मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक की उसके दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। 23 नवंबर शनिवार सुबह मृतक का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम भेज दिया है।

मिली जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान बरवाला निवासी 22 वर्षीय बिंदर के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बिंदर का एक दोस्त की बहन के साथ अफेयर था। इसको लेकर दोस्त ने रंजिश में बर्थडे पार्टी के बहाने उसे बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

आरोपी बिजली का काम करता है

Whatsapp Channel Join

मृतक के भाई ने बताया कि बिंदर पेंटर का काम करता था और आरोपी रॉकी बिजली का कार्य करता है। रॉकी और बिंदर की जान-पहचान 2 महीने पुरानी थी। लगभग 20 दिन पहले रॉकी ने अपनी बहन को बिंदर के साथ देखा था, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में रॉकी और उसका भाई सामान्य व्यवहार करने लगे।

शुक्रवार को रॉकी ने बिंदर को फोन करके कहा कि उसके चाचा के बेटे रवि का बर्थडे है और उसे पार्टी में आना चाहिए। पार्टी के दौरान रॉकी, बिंदर और एक अन्य युवक ने शराब पी। नशे की हालत में रॉकी ने बिंदर से बहन के अफेयर के बारे में सवाल किया। इस पर विवाद बढ़ा, और रॉकी ने चाकू से बिंदर पर हमला कर दिया। हमले के बाद बिंदर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा, और आरोपी रॉकी अपने साथी के साथ बाइक पर भाग गया।

आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहें है

सुबह शव मिलने की सूचना पर चंडी मंदिर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से शराब की बोतलें और एक बाइक बरामद हुई। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने रॉकी और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। यह घटना दोस्ती और आपसी विश्वास की एक दुखद कहानी को उजागर करती है। पुलिस की जांच जारी है, और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

अन्य खबरें..