जानिए कैसे आठ साल की बच्ची ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में कराया दर्ज

पंचकुला

आठ साल की अर्शिया ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से कामयाबी का मुकाम हासिल किया है। अर्शिया ने महज 30 सेकेंड में 17 क्लीन एंड जर्क मारकर  गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

इंडियाज गॉट टैलेंट के शो से मिला फेम

इंसान के अंदर कुछ कर दिखाने के लिए उत्साह, उमंग और ललक होनी चाहिए। इसी के बलबूते इंसान किसी भी उम्र में किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। ऐसा ही पंचकूला सेक्टर-25 में रहने वाली आठ साल की अर्शिया गोस्वामी ने कर दिखाया है। अर्शिया ने 30 सेकेंड में 17 क्लीन एंड जर्क मारकर गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है। यह खिताब अर्शिया को मुंबई में इंडियाज गॉट टैलेंट के शो में मिला। इसके अलावा अर्शिया ने कई खिताब अपने नाम किए हैं।

Whatsapp Channel Join

अर्शिया का सपना ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना

अर्शिया का सपना है कि वह बड़ी होकर ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करे। महज पांच साल की उम्र से ही अर्शिया ने वेटलिफ्टिंग करनी शुरू कर दी थी। अर्शिया ने बताया कि वह अपने पिता के कहने पर ही सब कुछ करती है। अर्शिया के पिता अवनीश कुमार गोस्वामी ने बताया कि उनकी बेटी सुबह शाम तीन-तीन घंटे वेटलिफ्टिंग की प्रैक्टिस करती है। अर्शिया ने 62 किलो तक का वजन उठाया हुआ है।