Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 : हिसार सीट पर देवीलाल घराने की देवरानी-जेठानी हो सकती हैं आमने-सामने! INLD का महिला चेहरे पर दांव

पंचकुला

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव की बढ़ती नजदीकियों के साथ इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। अब इनेलो ने हिसार सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि हिसार सीट से इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की धर्मपत्नी सुनैना चौटाला पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

इससे पहले पार्टी कुरूक्षेत्र सीट पर अभय सिंह चौटाला को अपने प्रत्याशी के रूप में उतार चुकी है। वहीं चर्चा है कि जननायक जनता पार्टी हिसार सीट पर प्रत्याशी के रूप में दुष्यंत चौटाला की माता एवं बाढड़ा से जजपा विधायक नैना सिंह चौटाला पर कार्ड खेल सकती है। ऐसे में हिसार सीट पर देवीलाल घराने की देवरानी-जेठानी के बीच मुकाबला रोमांचक हो सकता है।

सुनैना

गौरतलब है कि सुनैना चौटाला हरियाणा के दिग्गज नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की पौत्र वधू हैं। साथ ही इनेलो महिला विंग की महासचिव हैं। सुनैना चौटाला ने वर्ष 2019 में राजनीति में एंट्री की थी। तब से वह महिला विंग की महासचिव की कमान संभाल रही हैं। ऐसे में इनेलो ने सुनैना को उम्मीदवार बनाकर हिसार सीट पर महिला कार्ड खेला है। खास बात यह कि सुनैना देवीलाल परिवार की दूसरी महिला हैं, जो सियासत में एक्टिव हैं। इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में सुनैना की जेठानी नैना चौटाला राजनीति में प्रवेश कर चुकी है। वह हलका डबवाली से विधायक बनकर विधानसभा में पहुंची थी। इन दोनों चुनाव में जेठानी की चुनावी यात्रा में देवरानी खास मौकों पर नजर आई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में इसका उल्टा होता नजर आ रहा है।

Whatsapp Channel Join

नैना सुनैना 1

बता दें कि हरियाणा में भाजपा से अलग राह होने के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कई बैठकों के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि जजपा प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने का काम करेगी। माना जा रहा है कि जजपा करनाल की हॉट सीट पर भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी टक्कर दे सकती है। इसके अलावा हिसार, भिवानी, सिरसा और कुरुक्षेत्र सीट पर भी चुनाव लड़ने की अटकलें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपनी जगह परिवार के दो अन्य सदस्यों को चुनावी रण में उतार सकते हैं। वहीं हिसार सीट पर जजपा भी महिला कार्ड खेल सकती है।

दुष्यंत नैना चौटाला 2

बता दें कि हिसार से दुष्यंत चौटाला और भिवानी से डॉ. अजय सिंह चौटाला स्वयं सांसद रह चुके हैं, जबकि सिरसा लोकसभा सीट ताऊ देवीलाल से जुड़ी है, इसलिए इन सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की रणनीति तैयार की जा रही है। दुष्यंत चौटाला का लोकसभा चुनाव को लेकर ज्यादा सतर्क दिखाई दे रहे हैं, इसीलिए वह कई बार जजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। माना जा रहा है कि जजपा हिसार की लोकसभा सीट पर दुष्यंत चौटाला की माता एवं बाढड़ा से जजपा विधायक नैना सिंह चौटाला को चुनावी रण में उतार सकते हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान देवरानी और जेठानी का आमना-सामना होना आम बात है।

अजय दिग्विजय चौटाला 2

उधर चाचा-भतीजे की जोड़ी कुरुक्षेत्र की धरती पर चुनावी रण के लिए तैयार नजर आ रही है। माना जा रहा है कि दिग्विजय चौटाला कुरुक्षेत्र से इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला यानि रिश्ते में अपने चाचा के सामने चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। माना जा रहा है कि जजपा दिग्विजय सिंह चौटाला को कुरुक्षेत्र सीट से उम्मीदवार बनाने जा रही है। बता दें कि इससे पहले अभय सिंह चौटाला वर्ष 2004 में भी कुरुक्षेत्र से चुनावी रण में उतर चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2019 में उनके बेटे अर्जुन चौटाला भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वहीं दिग्विजय सिंह चौटाला की बात करें तो वह पहले सोनीपत लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

अभय दिग्विजय 1