Breaking News

Breaking News : Chandigarh पहुंचे पूर्व गृह मंत्री Anil Vij, बोलें Haryana में 10 नहीं 11 लोकसभा सीटें आएंगी, कैबिनेट विस्तार का नहीं मिला न्योता

पंचकुला

Breaking News : हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज चंडीगढ़ विधानसभा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान 10 नहीं, बल्कि 11 सीटें आएंगी। इन सभी सीटों पर भाजपा बड़े अंतर के साथ अपनी जीत दर्ज करवाएगी।

इस दौरान पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन 11 सीटों में हरियाणा की 10 और 1 चंडीगढ़ की लोकसभा सीट शामिल रहेगी। वहीं उन्होंने पंचकूला में मंगलवार को होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के सवाल पर कहा कि उन्हें कैबिनेट विस्तार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही उन्हें शपथ ग्रहण समारोह का न्योता मिला है। वहीं जिला करनाल के घरौंडा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज गाना 2 2

सभी लोकसभा सीटों पर लड़ रहे नरेंद्र मोदी, बंतो भाजपा की सतर्क कार्यकर्ता

Whatsapp Channel Join

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोकसभा की सभी सीटों पर नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं, इसलिए हमने अपना कैंपेनिंग शुरू कर दिया है। चेहरा चाहे कोई भी हो, लेकिन लड़ मोदी ही रहे हैं। वही अंबाला लोकसभा सीट को लेकर विपक्ष ने परिवारवाद का आरोप लगाया है। जिस पर विज ने कहा कि बंतो कटारिया सिर्फ रतनलाल कटारिया की पत्नी ही नहीं, बल्कि पार्टी की अहम सदस्य और एक सतर्क कार्यकर्ता भी हैं।

वहीं आज पंचकूला में होने जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अनिल विज ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। घरौंडा में भाजपा रैली के सवाल पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। रैली में शामिल होने या नहीं होने के सवाल पर विज ने कहा कि फिलहाल वह चंडीगढ़ जा रहे हैं।

विज 3 3

मुख्यमंत्री आते तो चाय जरूर पिलाते, चुटकी लेते हुए कहा मैं पार्टी में वरिष्ठ

उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि वह भाजपा के अनन्य भक्त हैं और पार्टी के लिए हमेशा काम करते रहेंगे, करते रहेंगे। नए सीएम नायब सैनी और उनकी मुलाकात के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री से इस बारे में कोई बात नहीं है। अगर वह मिलने के लिए आते तो हम उन्हें चाय जरूर पिलाते। फिर भी अगर मुख्यमंत्री ऐसा सोचते हैं तो हम उनका धन्यवाद मानते हैं। वहीं विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि पार्टी में वह वरिष्ठ तो हैं ही, उनकी तरफ सीनियर कोई नहीं है।

अनिल विज 11 5

शक्ति और राक्षसों में हमेशा होती आई लड़ाई

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर अनिल विज ने पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शक्ति कम करने की जरूरत है। इस पर विज ने कहा कि शक्ति और राक्षसों की लड़ाई हमेशा होती आई है। उसमें हमेशा राक्षस ही हारे हैं और अब भी राक्षस ही हारेंगे। अनिल विज ने कहा कि 4 जून को यह सभी धराशाही होकर पड़े होंगे।