हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी और Chandigarh के होम सेक्रेटरी नितिन यादव और पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी और फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ. विजय नामदेवराव जाडे इसी महीने अपनी पोस्ट से रिलीव होंगे। नितिन यादव हरियाणा में वापसी करने की बजाय दिल्ली में किसी मिनिस्ट्री में ज्वाइन करेंगे।
आईएएस डॉ. विजय जाडे का कार्यकाल 19 मई को पूरा हो चुका था, लेकिन चीफ इलेक्टोरल अफसर होने की वजह से उन्हें एक महीने की एक्सटेंशन दी गई थी। अब उनकी इम्पैनलमेंट भी केंद्र में हो चुकी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब और हरियाणा से नए अफसरों के पैनल मांगे हैं। इन नामों के आने के बाद सेलेक्शन और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। अब देखना यह है कि हरियाणा कैडर से किस अधिकारी को चंडीगढ़ के होम सेक्रेटरी के पद के लिए चुना जाएगा, क्योंकि नियम के अनुसार इस पद पर हरियाणा आईएएस की ही नियुक्ति होती है।






