An accused of the gang who carried out the deadly attack arrested

Panipat : जानलेवा हमला करने वाले गिरोह का एक आरोपी Arrested, Pistol से गोली चलाकर किया था हमला

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस ने गांव जीतगढ़ में युवक पर पिस्तौल से गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पानीपत सिवाह बस अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भूपेंद्र निवासी अदियाना के रूप में हुई।

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना मतलौडा की उरलाना चौकी में गांव जीतगढ़ निवासी धर्मेद्र पुत्र राजसिंह ने शिकायत देकर बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 28 जनवरी को एक ग्रे रंग की इक्को स्पोर्ट कार उनके घर के बाहर आकर रूकी। कार सवार युवकों ने उसको आवाज दी। उसने अपने पिता राजसिंह व चाचा रामेहर के साथ बाहर गली में आकर देखा कार में ड्राइवर सहित चार लड़के बैठे हुए थे। उसने फोन से लड़कों की विडियों बनानी शुरू की, तो एक युवक ने फोन को हाथ मारते हुए कार का शीशा बंद कर लिया और कार को आगे ले गए। थोड़ा आगे जाते ही पीछे वाली सीट पर बैठे लड़के ने खिड़की से बाहर हाथ निकाल कर उसकी तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया। उसने झुक कर जान बचाई। करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद फिर एक फायर किया। गाड़ी की नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी। वह गाड़ी का नंबर नोट नही कर पाया। धर्मेद्र की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच करते हुए व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

बस स्टेंड के पास मिला घूमता

Whatsapp Channel Join

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उरलाना चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने विभिन्न पहलूओं पर जांच करते हुए रविवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दंबिश देकर सिवाह बस स्टेंड के पास से आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूपी निवासी अदियाना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी अंकित निवासी पढाना जीन्द, नीरज निवासी कथूरा हाल गौतम नगर गोहाना व सन्नी निवासी अदियाना हाल गोहाना सोनीपत के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

रंजिश के चलते दिया जानलेवा वारदात को अंजाम

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चारों दोस्त है। वर्ष 2022 में दोस्त अंकित के बड़े भाई दीपक को लड़ाई झगड़े में धर्मेंद्र ने चाकू मार दिया था। चारों आरोपियों ने धर्मेद्र से इसकी रंजिश रखते हुए जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी भूपेंद्र ने बताया कि वारदात के समय कार को वह ड्राइव कर रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी भूपेंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। फरार तीनों आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।