Panipat Ashok Nagar Residence Welfare Association completes list

Panipat अशोक नगर रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की सूची की Completes, अब समस्याओं पर रहेगा Focus

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

अशोक नगर रेजिडेंस वेलफेयर एसोशिएशन के प्रधान सोनू शर्मा ने अपनी कार्यकारणी पूर्ण करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकारणी की सूची पूर्ण की। जिसमें सरपरस्त कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा, जसवंत नागपाल, रमेश अरोड़ा, कृष्ण मेहता व
प्रधान सोनू शर्मा, उपप्रधान हर्ष चुघ, प्रिंस नागपाल, महासचिव हरीश नागपाल, सचिव सतीश, सह सचिव रोबट सिंह, कोषाध्यक्ष सुमित बरेजा, प्रेस प्रवक्ता अंशु नारंग, कानूनी सलाहकार वैभव शर्मा एडवोकेट को चुना गया।

बैठक में पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यकारणी सदस्यों में मनोज शर्मा एडवोकेट एवं पूर्व पार्षद, भारत चुघ, विपुल, अशोक खिल्लन, अंकित मलिक, प्रेम वधवा, राकेश शाह, कवलजीत, संजय वधवा, प्रेम मेहता, आकाश विज, राजेश शर्मा, भानु खुराना व मेंबर समस्त अशोक नगर वासियों को जोड़ा। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य नितिन अरोड़ा, रिंकू बरेजा, भविष्य रहे और स्थाई आमंत्रित सदस्यों में गौरव खुराना, गगन चुघ, सन्नी खुराना, विशाल मुटनेजा, विकास चोपड़ा, अंशुमन वधवा शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधान सोनू शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन का प्राथमिक कार्य अशोक नगर व आस-पास के इलाके में पेड़ लगाकर वातावरण स्वच्छ करना व अशोक नगर एवं आस-पास के स्थानों से गंदगी खत्म करके लोगों को बीमारियों से बचाना रहेगा।

वहीं जो भी समस्या जैसे स्ट्रीट लाइट, बिजली, पानी आदि से संबंधित अशोक नगर वासियों व आस-पास के लोगों की होगी, उसको हल करने के लिए शासन और प्रशासन की सहायता लेकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Whatsapp Channel Join