IMG 20250127 WA0003 1

Panipat: पार्षद कप्तान सिंह ने किया वार्ड नं. 5 में क्रश सेंटर का उद्घाटन

हरियाणा पानीपत

samalkha बाल विकास विभाग द्वारा वार्ड नं. 5 में एक क्रश सेंटर की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन वार्ड के पार्षद कप्तान सिंह छौक्कर ने किया। इस अवसर पर पार्षद ने कहा कि इस क्रश सेंटर से स्थानीय बच्चों और उनके परिवारों को काफी लाभ मिलेगा।

पार्षद कप्तान सिंह छौक्कर ने जानकारी दी कि समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने आश्वासन दिया है कि वार्ड में सभी आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। पार्षद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने देश के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी नीतियां लागू की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हमेशा यह रहा है कि हर वर्ग का विकास हो और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जा सके। भाजपा वंशवाद की राजनीति से परे विकास की राजनीति करती है, और यही कारण है कि आज भाजपा जनता की पहली पसंद बन चुकी है।

पार्षद ने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें