Panipat, encroachment removed from Sanjay Chowk to Gohana Road turn

Panipat : नगर-निगम का फर्ज, निभा रही ट्रैफिक पुलिस, संजय चौक से गोहाना रोड मोड़ तक हटवाया Encroachment, 55 वाहनों के किए Challan

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए अभियान के तहत सोमवार को ट्रैफिक पुलिस टीम ने संजय चौक से गोहाना रोड मोड़ तक अतिक्रमण हटवाकर सर्विस लेन व फुटपाथ को खाली करवाया।

शहर यातायात इस्ट जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने दुकानों के बाहर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत देकर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकान की हद में रखवाया। इस दौरान फुटपाथ व सर्विस लेन पर अनाधिकृत रूप से बेतरतीब तरीके से खड़े 55 वाहनों के चालान भी किए गए व अतिक्रमण कर रखे फ्लेक्स बोर्ड इत्यादि सामान को जब्त किया गया। साथ ही फुटपाथ पर खड़ी मिली एक गाड़ी को क्रेन की मदद से उठवाकर बाबरपुर ट्रेफिक थाना में जब्त किया गया। यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सैनी ने बताया कि जीटी रोड पर दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर काफी दुर तक फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण करते है। साथ ही संजय चौक से गोहाना मोड़ तक बैंक व होटल भी काफी संख्या में है। यहां पर काफी सारे लोग सड़क किनारे व सर्विस लेन पर अनाधिकृत रूप व बेतरतीब तरीके से वाहन को खड़ा कर अपने काम से अंदर चले जाते है। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है और आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोड व सर्विस लेन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और न ही इन्हें अवरूध करें।

33107bd8 cfdd 4ca5 a466 079a9eb66480

फिर से अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

Whatsapp Channel Join

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के साथ ही दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि वे फुटपाथ, सर्विस लेन व सड़क पर अतिक्रमण न करें। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। शहर के सभी रोड से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। सभी मार्केट में दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वे शहर को जाम मुक्त करने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।