panipat-hatiyaaro ke bal per purusho bacho ko bnaya bandhak 4 mahilaao ke sath kiya gangrape alsubah nakdi lootkar frar hue badmash

Panipat : हथियारों के बल पर पुरूषों-बच्चों को बनाया बंधक, 4 महिलाओं के साथ किया गैंगरेप, अलसुबह नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

जिले में 5-6 बदमाशों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जिसमें मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित डेरा और मछली फॉर्म हाउस पर काम करने वाली 4 महिलाओं को बदमाशों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक गांव में रात को खेत में रह रहे प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट कर पैसे छीने और परिवार के पुरुष, बच्चों को बंधक बनाकर महिलाओं के साथ गैंगरेप किया।

दरिंदगी करने के बाद महिलाओं को भी कमरे में किया बंद

जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि वो गांव से दूर डेरे में परिवार सहित रहते हैं। रात के समय चार नकाबपोश युवक उनके डेरे में घुस गए, जिनके पास चाकू व पिस्तौल थी। उन्होंने हथियार के बल पर परिवार के तीन पुरुषों व बच्चों को हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद महिलाओं को जबरदस्ती खींचकर बाहर बरामदे में ले आए। चारों ने हथियार के बल पर पूरी रात महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। वहीं महिलाओं के शोर मचाने पर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी। सुबह 4 बजे तक महिलाओं के साथ दरिंदगी करने के बाद जाते हुए महिलाओं को भी कमरे में बंद कर दिया।

Whatsapp Channel Join

मौके पर पहुंचे डीएसपी व थाना प्रभारी

घटना के दौरान बदमाश घर पर रखी नकदी भी लूटकर ले गए। सुबह के समय महिला ने जानकार किसान को फोन करके मामले से अवगत कराया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बंधक परिवार को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय व डीएसपी कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस महिलाओं को मेडिकल के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में लेकर गई। एफएसएल की टीम द्वारा भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है।