images 9

Panipat: घरेलू झगड़े में पति ने काटा चाकू से पत्नी का गला

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के पानीपत शहर में घरेलू झगड़े में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला काटकर उसे घायल कर दिया। पति ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी पत्नी के गले पर चाकू से एक नहीं बल्कि कई बार वार किया। जिससे महिला के गले पर कई कट लग गए। खून से लथपथ हालत में महिला को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मायके वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।

जानकारी देते हुए महिला के भाई सुशांत कुमार ने बताया कि वह वधावाराम कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी छोटी बहन सोनम (30) की करीब 10 साल पहले तहसील कैंप के पटेल नगर के रहने वाले प्रशांत कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दंपती को 2 बेटियां व 1 बेटा है। बड़ी बेटी वंशिका (8) है।

पति ने पहले खुद का गला काटने की करी थी बात

Whatsapp Channel Join

उसने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता है। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान पति ने चाकू उठाकर खुद का गला काटने की बात कही। इसी बीच उसने अपनी पत्नी सोनम के गले पर कई बार चाकू मारे। इससे उसके गले पर काफी गहरा कट लग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।