Inspector Vikas Kumar got promoted and became DSP

Panipat : Inspector Vikas Kumar पदोन्नत होकर बने DSP, SP Ajit Singh Shekhawat ने दी शुभकामनाएं

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा सरकार द्वारा सोमवार को 41 इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत सूची में इंस्पेक्टर विकास का नाम भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मंगलवार को इंस्पेक्टर विकास को डीएसपी के पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि इंस्पेक्टर विकास ने अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाया है।

पदोन्नत होने पर विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ गई है। उन्हें पूरा भरोसा हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों का उचित प्रकार से निर्वाहन करते हुए हर कसोटी पर खरा उतरेंगे। इसी के साथ पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी विकास को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Whatsapp Channel Join