panipat nigam office

पानीपत नगर निगम वार्डों का ड्रा निकाला, 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

हरियाणा पानीपत

पानीपत में आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर नगर निगम के वार्डों का ड्रा सोमवार को बड़े धूमधाम से निकाला गया। यह ड्रा उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की उपस्थिति में किया गया, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

ड्रा प्रक्रिया में निगमायुक्त डॉ. पंकज यादव के साथ-साथ वार्डबंदी समिति के सदस्य अशोक कटारिया, रामकुमार सैनी, संजीव दहिया, सुनील सोनी और विमल बंसल भी उपस्थित रहे।

इस दौरान उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी दी कि बीसी-ए के लिए वार्ड 14, 18, 8 और 26, बीसी-बी (महिला) के लिए वार्ड 11, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 25, और सामान्य महिला के लिए वार्ड 24, 19, 2, 16 और 17 आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, वार्ड 22, 25 और 7 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

Whatsapp Channel Join

इस ड्रा के बाद सभी चयनित वार्डों को सील बंद लिफाफे में बंद करके नगर निगम आयुक्त को सौंप दिया गया। कुल 26 वार्डों में से 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि बाकी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रहेंगे।

अन्य खबरें