Panipat : जन आवाज सोसाइटी(Jan Awaaz Society) के 31वें रक्तदान शिविर(31st Blood Donation camp) में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता राहुल पूनिया(XEN Rahul Poonia), हुडा विभाग रामपाल आर्य कनिष्ठ अभियंता सहायक राजीव, सहायक खाद्य आपूर्ति नियंत्रक देवेंद्र कादियान, पटवारी लेखराज निगम कर्मचारी अभिषेक चौहान, नीरज भाटिया, विकास जांगडा, राहुल, शुभम, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक गुप्ता सिद्धार्थ नर्सिंग होम, एडवोकेट अजय राणा ,राजेश जांगड़ा, कंवरपाल अहलावत, सुरेश मलिक सहित 75 युवाओं ने रक्तदान किया। वहीं कार्यकारी अभियंता राहुल पूनिया 50 बार, सुशील शर्मा 29, संदीप नरवाल 25, डॉ दीपक गुप्ता ने 20वीं बार रक्तदान किया।
इस अवसर पर तहसीलदार वीरेंद्र गिल ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर जोगिंद्र स्वामी प्रधान जन आवाज सोसाइटी एवं पूर्व जिला पार्षद ने बताया कि लॉकडाउन से अब तक जब भी शहर में रक्त की कमी पड़ती है, तो जन आवाज सोसाइटी की टीम इस कमी को दूर करने के लिए मैदान में उतरकर लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन लगा था, उस समय थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और दूसरा जरूरतमंद लोगों की रक्त की कमी को पूरा करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाया।

जिससे कि जरूरतमंद लोगों को आसानी से रक्त मिलता रहा, अब फिर वही स्थिति पैदा हो गई है और हमारी टीम इस कमी को पूरा करने के लिए फिर से मैदान में उतरकर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा यही प्रयास है कि रक्त की कमी से किसी की जान न जाने पाए इसी मुहिम को लेकर हम युवाओं को अधिक से अधिक प्रेरित करके शीघ्र ही दूसरा रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे, ताकि लोगों को रक्त की वजह से अपनी जान लगवानी पड़े।
रक्त की कमी के साथ बढ़ी डिमांड
इस अवसर पर गौरव रामकरण सचिन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बताया कि इस समय रक्त की काफी कमी बड़ी हुई है और कमी के साथ-साथ डिमांड भी बहुत ज्यादा हो गई है जिससे हम जरूरतमंद लोगों को पूरी तरह सिर्फ उपलब्ध करवाने में काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं उन्होंने शहर वासियों और सामाजिक संस्थाओं से अधिक से अधिक कैंप लगाने की अपील कि ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर पूजा सिंगल ने बताया कि यह जन आवाज सोसाइटी का 31वा रक्तदान शिविर है और जब भी हम कठिनाइयों में होते हैं तब जोगेंद्र स्वामी और उनकी टीम हमारे सहयोग के लिए खड़े होते हैं लॉकडाउन से अब तक इस संस्था ने बार-बार रक्तदान शिविर लगाकर हमारा पूरा सहयोग दिया और वह इसके लिए बधाई के पात्र है।

ये रहे मौजूद
रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से जसमेर, कर्मवीर मिस्त्री, कंवरपाल रावल, रुद्र प्रताप, विजेंद्र सिंह, सुमित कुमार, आकाश, अंकुश, दीपक, जरनैल सिंह, इमरान तेजवीर, सागर, अर्जुन, मोनू, नितिन वर्मा, जसबीर मलिक, रोहित कुमार, राकेश चावला, जॉनी, विशाल भूपेंद्र कुमार, सतपाल, दीपक कपूर, सुनील कुमार, अजय कुंडू, चिराग, राकेश, दीपक मित्तल, उस्मान, वीरेंद्र, वसीम खान, सुनील कुमार, अनिल, उदय, राकेश आदि सहित 75 युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर रंजीत भोला, डीपी ग्रोवर, सोनू पंडित, सरदार कवलजीत सिंह ,मुंसाद तोमर, मनोज कुमार, प्रमोद पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







