हरियाणा के Panipat जिले के गांव निंबरी में बच्चे के साथ दर्दनाक घटना हुई। घर के बाहर खेलते-खेलते ढाई साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की लेकिन वह बच्चा नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार वह बच्चा सुबह घर के पास नाले में पड़ा हुआ मिला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
उस समय उसकी सांसे चल रही थी। उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चें का नाम अनुज बताया जा रहा है वीरवार शाम उस बच्चे की मां खाना बना रही थी और उसके तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।उसके दो बच्चे तो घर के अंदर आ गए, लेकिन तीसरा बच्चा बाहर खेलता रहा। काफी देर तक वह अंदर नही आया, तो उसकी मां ने उसे बाहर आकर देखा तो वह नहीं मिला। उसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन वह नही मिला। परिजनों ने सुबह फिर से तलाश शुरू कर दी थी। घर के पास एक नाले में हाथ दिखाई दिया। उन्होने हाथ पकड़ कर उसे बाहर निकाला तो वह अनुज ही था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।






