bhag gye

Panipat में युवती को लेकर भागा युवक

पानीपत

हरियाणा के Panipat शहर की न्यू क्रांति नगर से समुदाय विशेष की लड़की को उसी मकान में किराए पर रहने वाला एक युवक भगा ले गया। युवक, 4 साल से मकान में किराए पर रहता था। वह दो साल से लड़की को परेशान करता था। अनेकों बार लड़की के परिजनों ने उसे समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना। अब वह सोते हुए परिवार के बीच में से लड़की को भगा ले गया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बहला-फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है।

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में एक पिता ने बताया कि वह न्यू क्रांति नगर का रहने वाला है। वह चार बच्चों का पिता है। उसकी तीसरे नंबर की बेटी 18 साल 5 माह की है। उसने बताया कि वह यहां करीब 20 साल से किराए पर रहता है। इसी मकान में ऊपर वाले कमरे में बिहार का रहने वाला रोहित उर्फ छोटू भी करीब 4 साल से किराए पर रहता है। वह पिछले करीब 2 साल से बेटी को परेशान करता था। जिसके बारे में कई बार पंचायतें भी हुई। उसे समझाया भी गया, लेकिन वह नहीं माना। उसे अनेकों बाद लड़की से बात करते हुए पकड़ा भी था। 12 मई की रात को परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। सुबह 4 बजे जब पिता उठा, तो उसने देखा कि उसकी लड़की कमरे में नहीं है। वह तुरंत ऊपर वाले कमरे में गया, तो देखा कि वहां से रोहित भी गायब था। वह अपने कमरे से सामान भी साथ ले गया था। वहीं, लड़की भी घर से दस्तावेज और 10 हजार रुपए कैश साथ ले गई।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें